हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सिलेंडर फटने ...

    सिलेंडर फटने से महिला गम्भीर घायल

    Karnataka News
    Sanketik Photo

    मीरापुर। (सच कहूँ न्यूज) थाना क्षेत्र के ग्राम चुडियाला निवासी एक विवाहिता खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से महिला गम्भीर घायल हो गयी। घायल अवस्था में विवाहिता को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती करा गया है। मीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चुडियाला निवासी बबलू पुत्र महेन्द्र की पत्नी बबली रविवार की शाम करीब 8ः30 पर घर में खना बना रही थी। किसी कारणवश सिलेंडर में लिकेज हो गया और उसने आग पकड ली।

    यह भी पढ़ें:– घर से लापता हुए चार साल के बच्चे का शव हुआ बरामद

    महिला ने शोर मचाया परन्तु उसी दौरान सिंलेडर फट गया और वह सिंलेडर के चपेट में आकर बुरी तहर झुलस गयी।सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहंुच गये तथा बुरी तरह झुलसी विवाहिता को गंगदासपुर के चिकित्सक को दिखाया परन्तु विवाहिता की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिलेंडर फटने से कमरे का दरवाजा टूट गया तथा आग की चपेट में आकर काफी सामान जलकर राख होगया। सिलेंडर फटने से हुए विस्फोट की आवाज गांव में काफी दूर तक सुनाई दी। परिजनो ने बताया कि आग में झुलसने के कारण महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here