हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान भीख मांगने आई...

    भीख मांगने आई महिला ने बच्चे को किया अगवा

    Hanumangarh News

    भीलवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र में भीख मांगने के आई एक महिला ने मौका पाकर एक घर से ढाई साल के बच्चे को अगवा कर लिया और कट्टे में डालकर ले गई। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने महिला को पकड़ा और बच्चे को मुक्त करवाया। पकड़ी गई महिला को रायला पुलिस के हवाले कर दिया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला एवं उसके परिवार ने आज ही कालियास गांव के बाहर डेरा डाला और भीख मांगने गांव में गई थी, जहां उसने कथित तौर पर बच्चा चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। उधर, इस घटना के बाद कालियास ही नहीं, बल्कि आस-पास के गांवों में भी दहशत फैल गई। बच्चे को अगवा करने की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गई। जहां पूछताछ में महिला ने खुद को चित्तौडगढ़ जिले के मातृकुंडिया गांव निवासी ममता 30 पत्नी सवाई राम नट बताया। पुलिस ने उसे डिटेन कर बच्चा चोरी का मामला दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें:– Queen Elizabeth II का अंतिम संस्कार आज, 8 किलो मीटर लंबी लाइन… आखिरी दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here