हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के 2100 रुपये इस तारीख से महिलाओं को मिलेंगे?

    Haryana News
    Haryana News: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना के 2100 रुपये इस तारीख से महिलाओं को मिलेंगे?

    Haryana News:चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में लाखों महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के लागू होने का इंतजार है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 2100 रुपये आने हैं। हरियाणा सरकार ने बजट में इसके लिए 5000 करोड़ रुपये के प्रावधान का भी ऐलान कर दिया है। बावजूद इसके अभी तक महिलाएं इन पैसों की बाट जोह रही हैं। अब मीडिया रिपोर्ट के हवालों से ये खबर सामने आ रही है कि हरियाणा सरकार रक्षा बंधन यानी 9 अगस्त पर महिलाओं को 2100 रुपये दे सकती है। इसके लिए सरकार ने बजट भी पास कर लिया है। आइये जानते हैं किन महिलाओं को मिलेंगे ये 2100 रुपये

    Railways News: ट्रेन में एसी के तो कई डिब्बे होते हैं,लेकिन फर्स्ट एसी में ऐसा क्या होता है अलग? जिस वजह से लोग देते हैं ज्यादा किराया

    लाड़ो लक्ष्मी योजनाः-

    पोस्ट का नाम – हरियाणा लाड़ों लक्ष्मी योजना ऑनलाइन अप्लाई
    योजना का नाम – लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा
    शुरू किया गया – हरियाणा सरकार द्वारा
    उदेश्य – महिलाओं को आर्थिक सहायता
    लाभ – हर महीने 2100 रुपये
    आधिकारिक वेबसाइट – https://socialjusticehry.gov.in/

    क्या है हरियाणा लाड़ो लक्ष्मी योजना?

    लाड़ों लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की गरीब महिलाओं के लिए शुरू की गई एक जनकल्याणकारी योजना हैं, ये योजना मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर बनाई गई हैं, इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद प्रदान करना हैं। हरियाणा राज्य की महिलाएं इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं, हालांकि अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई हैं, जैसे ही यह शुरू हो जाएगी, योग्य महिलाएं राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

    लाड़ो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य

    दरअसल इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त करना हैं, इस योजना से महिलाओं में आर्थिक स्वतंत्रता को बढावा मिलेगा और वे अपने परिवार में आर्थिक योगदान करने में सक्षम बनेंगी।

    लाड़ो लक्ष्मी योजना का लाभः-

    लाड़ों लक्ष्मी योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य की गरीब महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें, यह योजना विशेष रुप से उन महिलाओं के लिए हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास रहने-खाने के पर्याप्त साधन नहीं हैं। इस योजना से महिलाए अपने परिवार में आर्थिक सहयोग कर पाएंगी और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा, इसके अलावा, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं, जिससे उन्हे समाज में सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।

    लाड़ों लक्ष्मी योजना हरियाणा के लिए आयु सीमाः-

    इस योजना का लाभ 18 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा, तो आइए जानते हैं कि आवेदन के लिए आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और इस योजना का लाभ लेने के लिए कैसे अप्लाई करें।
    लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा के लिए पात्रताः-
    आवेदक हरियाणा राज्य की महिला होनी चाहिए.
    महिला की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए.
    बीपीएल कार्ड धारक महिलाएं ही पात्र हैं.
    घर में कोई आयकरदाता या वेतनभोगी नहीं होना चाहिए.
    तलाकशुदा और विधवा महिलाएं भी पात्र हैं.
    लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा के लिए जरूरी दस्तावेदः-
    आधार कार्ड
    पहचान पत्र
    बैंक डिटेल
    मोबाइल नंबर
    जन्म प्रमाण पत्र
    शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज की फोटोकॉपी
    ईमेल आईडी
    लाडो लक्ष्मी योजना में कैसे आवेदन करें?
    लाड़ो लक्ष्मी योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको अभी इंतजार करना होगा, अभी तक सरकार ने इसके लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की हैं, न ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई हैं. जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आपको इसकी जानकारी दी जाएगी।
    इस तरह होगा आवेदन करने का तरीकाः-
    सबसे पहले हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट लॉन्च होने के बाद…
    वेबसाइट के होम पेज पर लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा ऑनलाइन आवेदन का लिंक मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
    इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको फैमिली आईड़ी नंबर भरना होगा।
    इसके बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को भरकर वेरीफाईं करें।
    इसके बाद परिवार के सदस्यों की जानकारी आपके सामने आ जाएगी, उस महिला सदस्य का चयन करें जो आवेदन करना चाहती हैं।
    आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
    आवश्यक दस्तावेज अपलोड़ करें।
    अंत में फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें।