हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा महिलाएं प्रदे...

    महिलाएं प्रदेश को कैंसर मुक्त बनाने का करेंगी प्रयास

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। अखिल भारतीय महिला शक्ति मंच एवं सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत द्वारा रविवार को कुरुक्षेत्र के सेक्टर-9 में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने चेकअप कैंसर के साथ मिलकर हरियाणा को कैंसर मुक्त बनाने की मुहिम को सफल बनाने की शपथ ली। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने तीज के त्योहार पर संगठन से जुड़ी महिलाओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि हरियाणा को कैंसर मुक्त बनाना हमारा ध्येय है।

    सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष दहिया ने कहा कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का लगातार फैलाव चिंता का विषय है। कभी दूध-दही के खाने के लिए मशहूर हरियाणा आज देश में कैंसर की बीमारी के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। हर 2 मिनट में 3 कैंसर से पीड़ित मरीजों की मौत होना दु:खद है। दरअसल, 10 कैंसर पीड़ितों में से 7 मरीज समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण अपने जीवन से हाथ धो बैठते हैं। आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार अनुमान आने वाले 15 सालों में कैंसर के 80 प्रतिशत मामले बढ़ जाएंगे। कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष विजय भारती और करनाल जिलाध्यक्ष दलजीत कौर ने महिलाओं से प्लास्टिक, पॉलिथीन और नॉन स्टिक प्रयोग नहीं करने के साथ ही पैकेट बंद खाने से दूरी बनाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में कुसुम दलाल, सरोज शर्मा, मोनिका सिंह, अमरकौर रूबी, कमलेश नैन, कमलेश श्योकंद, सरोज कुंडू, नीलम कुंडू, कमलेश चौधरी, रजनी, रीना देवी, सुमन चौधरी, अनीता धीमान, पिंकी रानी, राज आर्य, ममता चौधरी, अनीता गोदारा, महिंद्र कौर, शशिबाला, अनीता दुबे, पूनम चौधरी, बलवंत कौर, सुषमा, शांति देवी, कांता देवी, बलराज देवी, सावित्री देवी, सपना देवी, सुनीता देवी, मीरा देवी, साक्षी, सरोज, सोनिया, वंदना, ममता गोयल, निर्मल कादयान, वीना फोगाट, गुलाब कौर, सविता गुप्ता, ममता चौधरी, कविता मलिक, नीलम, नीरू पांडे व मंजू चौहान आदि सैकड़ों महिलाएं शामिल रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here