हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नवनिर्वाचित भ...

    नवनिर्वाचित भाजपा महानगर अध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

    Shikohabad News
    Shikohabad News: नवनिर्वाचित भाजपा महानगर अध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

    शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Shikohabad News: एटा रोड स्थित खैरगढ़ खाद भंडार स्थित भाजपा नगर कार्यालय पर नवनिर्वाचित भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर का भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने पर जोर दिया। Shikohabad News

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम संचालन विष्णु सक्सेना ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ रामकैलाश यादव, पूर्व नगरध्यक्ष विशाल गुप्ता, नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित, जिला महामंत्री सीए अवधेश पाठक, सतीश यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, सुशील जैन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुशील यादव, अतुल गुप्ता, आनंद यादव, आकाश यादव, अजीत कुमार, संदीप नारायण आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Shikohabad News

    यह भी पढ़ें:– सड़क पर स्टंट करने के तीन आरोपी काबू, तीन कार भी बरामद