हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान विश्व की सबसे...

    विश्व की सबसे बड़ी व्हीलचेयर स्पर्धा का आगाज

    उदयपुर (सच कहूँ न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान, डिफ्रेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल आॅफ इंडिया एवं व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के सँयुक्त तत्त्वावधान और आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के समर्थन से यहां तीसरी राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप आरम्भ हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संदेश प्रसारण तथा राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीका राम जूली व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ कृष्णा पूनिया के वर्चुअल उद्घाटन सम्बोधन के साथ क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. जी. एल. शर्मा, डेफ पैरालंपिक (बैडमिंटन) स्वर्ण पदक विजेता अभिनव शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी सुरभि मिश्रा, संस्थापक कैलाश मानव, डूंगरपुर के पूर्व मेयर केके गुप्ता, डीसीसीआई सचिव रविकांत चौहान, संयुक्त्त सचिव अभय प्रताप सिंह व इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान सोमजीत सिंह एवं संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया और मैदान पर अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भाग ले रही टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली।

    यह भी पढ़ें:– दुर्गम जंगलों में रण कौशल के जौहर दिखायेंगे भारत और मलेशिया के सैनिक

    संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने अतिथियों एवं टीमों का स्वागत करते हुए इस चैंपियनशिप को उदयपुर एवं राजस्थान के लिए गौरव बताते हुए डीसीसीआई का आभार व्यक्त किया। नारायण सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने चैंपियनशिप की जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर में संस्थान द्वारा दिव्यांगों के विविध खेलों की यह चौथी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप हैं। इससे पूर्व संस्थान एक बार ब्लाइंड क्रिकेट एवं दो बार पैरा स्वीमिंग चैम्पियनशिप आयोजित कर चुका है। उन्होंने कहा कि संस्थान डबोक में नेशनल पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी का प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है। डॉ. जी. एल. शर्मा ने कहा कि संसाधन महत्वपूर्ण नहीं होते इरादों का महत्व होता है। जीवन में संघर्ष तो आयेंगे ही उनमें से जो राह बनाते हैं वे अलग ही लोग होते हैं और उनमें आप सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में दिव्यांग खेलों को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

    केन्द्र सरकार दिव्यांगों के खेलों को दे रही है पर्याप्त महत्व

    डीसीसीआई के सचिव रविकांत चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार खेल नीतियों के निर्धारण में दिव्यांगों के खेलों को पर्याप्त महत्व दे रही है। बीसीसीआई में भी दिव्यांग क्रिकेट के विकास के लिए एक अलग से कमेटी बनाई गई । राजस्थान विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने बल्लेबाजी व संस्थान अध्यक्ष प्रशांत ने बॉलिंग कर 10-10 आॅवर के इंडिया ए व इंडिया बी टीम के बीच मैत्रीय मैंच खेल कर आगाज किया । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिव्यांगजन के खेलों का विकास के लिए धन में कमी न आने देने का विश्वास दिलाया है। इससे पूर्व प्रात: काल में मैदान पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने चैम्पियनशिप में भाग ले रही सभी 16 टीमों के कप्तान व खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जीवन के सर्वांगीण विकास में खेलों का बड़ा महत्व है। व्यायाम व खेलों के माध्यम से एक बार तो मृत्यु को भी परास्त किया जा सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों को विशेष योग्यता प्राप्त बताते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान बनाये हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here