हमसे जुड़े

Follow us

18.8 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सोनीपत के पहल...

    सोनीपत के पहलवान को गालियों से भूना, गली में बाइक खड़ी करने को लेकर बढ़ी थी रंजिशें

    Hisar News
    Hisar News: एसपीओ ने बेटे व पुत्रवधू को गोली मारी, गंभीर

    दूसरे की हालत गंभीर

    गोहाना/सोनीपत। जिले के एक गांव में पुरानी रंजिश (Sonipat Crime) को लेकर शनिवार दोपहर को गोलियां चलने का मामला प्रकाश में आया है। गोली चलने की इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल में दाखिल कराया गया है।सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव लाठ में शनिवार दोपहर को दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 बदमाशों ने गांव के ही सूरज और जितेंद्र उर्फ जीतू पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। सूरज को कई गोलियां लगने से उसकी मौत हो गई। जीतू के पेट में गोली लगी है और उसे गंभीर हालत में खानपुर मेडिकल ले जाया गया। जानकारी अनुसार करीब तीन माह पहले गांव में गली में बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई थी। तभी से दो परिवारों में रंजिश पल रही थी।

    दो बाइकों पर सवार थे तीन-तीन हमलावर

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूरज के दोस्त दीपक निवासी लाठ ने बताया कि दो बाइकों पर तीन-तीन लड़के सवार थे। इनमें नोनी, गोलू, अजय, विजय, विक्की और रमेश शामिल हैं। ये सभी गांव लाठ के ही रहने वाले हैं। उसने बताया कि घटना के दौरान 13-14 गोलियां चलाई गई हैं। सूरज को 8 गोली लगने के निशान हैं। एक गोली जितेंद्र को लगी है।

    हमलावरों की हो चुकी है पहचान

    पुलिस के जांच अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। मौके से गोलियों के 8 खोल मिले हैं। हमलावरों की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कई दिन पहले भी इनके बीच आपसी कहासुनी हुई थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here