हमसे जुड़े

Follow us

21.3 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home खेल अंडर-17 विश्व...

    अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान साइनाथ पारधी ने जीता कांस्य पदक

    World Wrestling Championships
    World Wrestling Championships अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान साइनाथ पारधी ने जीता कांस्य पदक

    अम्मान (एजेंसी)। अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के साइनाथ पारधी ने पुरुषों की 51 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में कांस्य पदक जीता। जार्डन के अम्मान में बुधवार को हुई स्पर्धा में पारधी ने कजाकिस्तान के येरासिल मुसान को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने रेपेचेज राउंड में अमेरिका के मुनारेटो डोमेनिक माइकल को 7-1 से हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। इससे पहले मंगलवार को एक अन्य मुकाबले में भारतीय पहलवान रौनक दहिया ने पुरुषों की जीआर 110 किलोग्राम स्पर्धा में तुर्की के इमरुल्लाह कैपकन को 6-1 से हराकर पदक अपने नाम किया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here