हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कैराना में चे...

    कैराना में चेतावनी बिंदु के करीब पहुंची यमुना, अलर्ट

    Kairana
    Kairana कैराना में चेतावनी बिंदु के करीब पहुंची यमुना, अलर्ट

    कैराना। हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 54,708 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है। बैराज से छोड़े गए पानी से क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में वृद्धि की प्रबल संभावना है, जिसके चलते बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है। यमुना कैराना में चेतावनी बिंदु से मात्र आधा मीटर नीचे बह रही है। यमुना का बढ़ता जलस्तर तटवर्ती क्षेत्र के किसानों व बाशिंदों को डराने लगा है।

    पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है, जिसे कम करने के लिए यमुना नदी में पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार दोपहर 12 बजे बैराज से दिनभर में अधिकतम 54,708 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया। इससे पूर्व, प्रातः आठ बजे 31,549 क्यूसेक जल यमुना में छोड़ा गया था। इसी के साथ ही यमुना में छोड़े गए पानी के मद्देनजर क्षेत्र की बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए है। मंगलवार शाम चार बजे कैराना में यमुना का बहाव 230.500 मीटर पर पहुंच गया है। जो चेतावनी बिंदु से मात्र आधा मीटर नीचे है। यमुना में छोड़ा गया पानी आगामी 24 घंटे में कैराना पहुंच जाएगा। प्रबल संभावना है कि बुधवार को कैराना में यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगा। वहीं, ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार दोपहर 12 बजे 54,708 क्यूसेक पानी यमुना में प्रवाहित किया गया है। यह पानी कल दोपहर तक कैराना पहुंच जाएगा। उच्चाधिकारियों द्वारा निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। फिलहाल यमुना का बहाव कैराना में 230.500 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना ब्रिज पर स्थित सूचकांक के अनुसार चेतावनी बिंदु 231.000 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित किया गया है।