हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नगर में अतिक्...

    नगर में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

    Bulandshahr
    Bulandshahr नगर में अतिक्रमण पर चला पीला पंजा अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

    अतिक्रमण करने वालों को ईओ नीतू सिंह दी सख्त चेतावनी यदि सड़क पर किया अतिक्रमण तो की जाएगी सख्त कार्रवाई

    bulandshahr/ शिकारपुर नगर में शुक्रवार शाम को नायब तहसीलदार लबिन कुमार के नेतृत्व में ईओ नगर पालिका शिकारपुर ने नगर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान खुर्जा अड्डा से लेकर पुराना सिनेमा हॉल तक हटाया गया अतिक्रमण यह नजारा देखकर पूरे नगर में मची खलबली ईओ के कड़े तेवर देखकर अतिक्रमणकारियों की एक न चली वही पुनः अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला गया जिन दुकानदारों ने नाले से बाहर अतिक्रमण कर रखा है उन्हें सख्त चेतावनी देते हुए कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

    अतिक्रमण अभियान नगर में आगे भी जारी रहेगा उधर ईओ नीतू सिंह ने कहा है कि नगर के व्यापारी वर्ग के लोग अपनी दुकान को सीमा की हद में ही लगाएं अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी आज की इस कार्रवाई को देखकर नगर के लोग खुश नजर आए तो वहीं कुछ मायूस नायब तहसीलदार ने नेता नगरी की किसी की नहीं चलने दी अतिक्रमण को धड़ाधड़ हटवाया नगर में पीला पंजा देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया वही तहसील प्रशासन की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया।

    ईओ तथा नायब तहसीलदार ने नगर के दुकानदारों से की अपील जिन लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें अन्यथा कार्रवाई के लिए रहे तैयार पुनः अतिक्रमण करने वालों पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा चलेगा कानून कड़ा चाबुक साथ ही जुर्माना वसूल कर की जाएगी सख्त कार्रवाई इस मौके पर नायब तहसीलदार लबिन कुमार ईओ नीतू सिंह तथा शिकारपुर कोतवाली पुलिस बल उपस्थित रहा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here