हमसे जुड़े

Follow us

24.6 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home कैथल कैथल में अवैध...

    कैथल में अवैध कालोनियों में चला पीला पंजा

    Malerkotla News
    सांकेतिक फोटो

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: जिला नगर योजनाकार कार्यालय ने जिला प्रशासन के सहयोग से कैथल के अधीन शहरी क्षेत्र कैथल की विभिन्न राजस्व संपदाओं में विकसित हो रही अवैध कालोनियों में बने अवैध निमार्णों पर जेसीबी चलाकर हटाया गया। इस दौरान डीटीपी राज कीर्ति बतौर डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहीं। उन्होंने बताया कि डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ अवैध कॉलोनी को हटाने के लिए जेसीबी मशीन सहित मौके पर पहुंचा।

    सबसे पहले सांपन खेड़ी कालोनी में विकसित हो रही अवैध कालोनी को हटाने के लिए पहुंचा, जहां जेसीबी मशीनों की सहायता से चारदीवारी, सीवरेज तथा एक दुकान को भी तोड़ा गया। इसके बाद नरड़ गांव में विकसित हो रही एक अवैध फार्म हाउस कालोनी को हटाने के लिए डीटीपी कार्यालय का अमला पहुंचा, जिसमें चार दिवारी तथा सड़कों को तोड़ा गया। इसके बाद पट्टी चौधरी में विकसित हो रही एक अवैध कालोनी में तोड़फोड की कार्रवाई की गई। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– खट्टर ने किशनगढ़-वसंत कुंज स्टेशन के बीच बने मेट्रो की भूमिगत सुरंग का किया उद्घाटन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here