हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश पानी के लिए ह...

    पानी के लिए हाथी के बच्चे की कोशिश देख रह जाएंगे हैरान

    Elephant's Child

    कोलकाता। सोशल मीडिया पर हाथी के बच्चे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आप हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। दरअसल ये वीडियो पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के एक स्कूल का है। वीडियो में अपनी प्यास बुझाने के लिए हाथी का बच्चा खुद ही हैंड पंप चलाकर पानी पीने का प्रयास कर रहा है। पहले वो अपनी सूंड से हैंड पंप को चलाता है और उसके बाद झट से पानी भी पी लेता है।

    भारतीय वन विभाग में अधिकारी परवीन कासवान ने इस वीडियों को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शेयर किया। महज 30 सेकंड के इस वीडियो को 37 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। सोशल मीडिया यूजर्स हाथी के बच्चे की अक्लमंदी की भरपूर तारीफ कर रहे हैं। वहीं जहां लोग इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग नसीहत दे रहे हैं कि वीडियो बनाने वाले को हाथी के बच्चे के लिए पानी का इंतजाम करना चाहिए था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।