हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब ट्रिपल मर्डर ...

    ट्रिपल मर्डर से दहला अमृतसर

    Amritsar News
    Amritsar News: ट्रिपल मर्डर से दहला अमृतसर

    युवक ने मां, भाभी और अढ़ाई वर्ष के भतीजे को उतारा मौत के घाट

    • वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने में पहुंचा, किया आत्मसमर्पण | Amritsar News

    अमृतसर (सच कहूँ न्यूज)। Amritsar News: देहाती क्षेत्र के गांव झंडेर में एक व्यक्ति ने दातर से हमला कर अपनी मां, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। पत्नी के दो बेटियों के साथ छोड़ जाने के बाद से आरोपी अमृतपाल सिंह लगातार परेशानी की हालत में था। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया लेकिन बाद में उसने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिए।

    जानकारी के मुताबिक झंडेर निवासी अमृतपाल सिंह एयरपोर्ट पर माल ढुलाई का काम करता था, लेकिन आजकल खाली था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी शरमजीत कौर अपनी तीन साल और दस साल की बेटियों के साथ उसे छोड़ कर चली गई थी। पत्नी और बेटियों के जाने के बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा।

    बुधवार रात उसने अपनी मां मनरीत कौर, भाभी अवरीत कौर और भतीजे समरथ सिंह पर दातर से वार किया और उन्हें मारकर फरार हो गया। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरु की। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही थाने में पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। Amritsar News

    एसपी हरिंदर सिंह गिल ने आरोपी के सरेंडर किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि अमृतपाल को लगता था कि उसे कोई अच्छा नहीं समझता। मानसिक परेशानी में ही उसने अपनी मां, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी का बड़ा भाई विदेश में रहता है और उसे वारदात के बारे में जानकारी दे दी गई है। झंडेर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि घर में अमृतपाल अपनी मां, भाभी और भतीजे के साथ ही रहता था। हत्या का केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। Amritsar News

    यह भी पढ़ें:– अब महिलाएं खेतों में ड्रोन से करेंगी स्प्रे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here