हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान युवक ने नशे म...

    युवक ने नशे में पीट-पीट कर की वृद्व मां की हत्या

    Murder, Mother, Beating, Accused, Police, Rajasthan

    आरोपी मौके से फरार

    अलवर (सच कहूँ न्यूज)। अलवर के खेड़ली स्थित सोकरी गांव में एक युवक ने शराब के नशे में अपनी बूढ़ी मां की हत्या कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाकर आरोपी की तलाश में जुट गई।

    जानकारी के मुताबिक सोकरी निवासी विजय जाटव शराब का आदी है। गत पच्चीस जून को उसकी मां ने जब उसे शराब पीने से रोका तो उसने अपनी मां को ही लाठियों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। ग्रामीणों ने बेटे के हमले में घायल महिला को उसकी बहू की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां मंगलवार देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस को मृतका की बहू व आरोपी विजय की पत्नी ने सास की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। अब पुलिस विजय जाटव की तलाश कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।