हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अफीम की सप्ला...

    अफीम की सप्लाई देने आया बाड़मेर का युवक गिरफ्तार

    Hanumangarh News

    अपने साथ खेती करने वाले शख्स के कहने पर देने आया था सप्लाई

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। अफीम की सप्लाई देने आया बाड़मेर (Barmer) जिले का युवक सप्लाई देने से पहले ही संगरिया पुलिस (Sangaria Police) के हत्थे चढ़ गया। युवक के कब्जे से 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने साथ खेती करने वाले शख्स के कहने पर संगरिया में किसी व्यक्ति को अफीम की सप्लाई देने आया था। पूछताछ में युवक ने उस व्यक्ति का भी नाम पुलिस को बताया जिससे वह अफीम लेकर आया था। संगरिया थाना पुलिस में युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। Hanumangarh News

    जानकारी के अनुसार संगरिया पुलिस थाना के एसआई लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोपहर को गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम हनुमानगढ़ रोड पर गांव नगराना के पास स्थित टोल नाका से पहले बुडानिया बस स्टैंड के पास पहुंची तो एक व्यक्ति बस स्टैंड से पहले सडक़ के किनारे खड़ा दिखाई दिया जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। उसके पास जाकर गाड़ी रोकी तो अचानक पुलिस पार्टी को देखकर उक्त व्यक्ति खेतों की तरफ भागने लगा।

    शक होने पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को पकड़ पूछताछ की तो उसकी पहचान चुतरसिंह (30) पुत्र मगसिंह राजपूत निवासी डोकर ग्राम पंचायत रावतसर पीएस गडरारोड जिला बाड़मेर राजस्थान के रूप में हुई। तलाशी के दौरान चुतरसिंह की पेंट की जेब से पारदर्शी थैली में 200 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने अफीम बरामद कर मौके से चुतरसिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में चुतरसिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि वह सातवीं तक पढ़ा है और कुंवारा है। उसके पिता बीमार रहते हैं। उसके साथ रामगढ़ जैसलमेर में गुरमीत सिंह निवासी रावला खेती करता था।

    गुरमीत सिंह के कहने पर वह पहले भी संगरिया में किसी व्यक्ति को अफीम की सप्लाई देकर गया था। आज फिर वह गुरमीत सिंह के कहने पर किसी व्यक्ति को दो सौ ग्राम अफीम देने आया था। गुरमीत सिंह के कहे अनुसार वह यहां उतर गया था। वह यह अफीम अपने जानकार शैतानसिंह निवासी बिजेरी से लेकर आया था। उसे अपने पिता के इलाज के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। इसलिए लालच में आकर उसने यह काम शुरू कर दिया। मामले की जांच एसआई रणवीर सिंह कर रहे हैं। पुलिस टीम में कांस्टेबल नायबसिंह, राजेन्द्र व नरेन्द्र शामिल थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Up Crime: दो सगी बहनों का घर में खौफनाक मंजर देखकर निकली माँ की चीख

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here