Bike Theft: हनुमानगढ़। भादरा कस्बे के गांधी पार्क से एक मोटर साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना शाम की है, जब पार्क में घूमने आए युवक की बाइक अज्ञात चोर उठा ले गए। इस संबंध में भादरा पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवादी गोपाल कौशिक पुत्र प्रहलाद राय कौशिक निवासी वार्ड 30, नंदी चौक, भादरा ने भादरा थाना में रिपोर्ट दी कि वह 15 मार्च की शाम करीब 6 बजे गांधी पार्क में घूमने गया था। इस दौरान उसने अपनी मोटर साइकिल नम्बर आरजे 31 एसएफ 3638 को पार्क के पास स्टेरिंग लॉक कर खड़ी किया था। करीब 6.40 बजे वापस लौटने पर मोटर साइकिल मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल नरेश कुमार को सौंपी गई है। Hanumangarh News
ताजा खबर
Rajasthan Accident: मेगा हाइवे पर बस-ट्रेलर की भिड़ंत में 5 की मौत, 10 घायल
ओवरटेक के दौरान टक्कर की ...
Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
चालक के खिलाफ नामजद मामला...
हिसार की शरीरदानी व नेत्रदानी माता रामरत्ती इन्सां के परिवार को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
माता रामरत्ती इन्सां की...
नई स्कूटी खरीदकर लाया ओढ़ां का वृद्ध हो गया हादसे का शिकार!
Sirsa Road Accident: ओढ़ां...
RTE Admission 2026-27: राइट-टू-एजुकेशन को लेकर आधे से भी कम निजी स्कूलों ने अपलोड की सीटें
RTE Admission 2026-27...
दुबई में की गई ब्लड देने की अपील, सैंकड़ों डेरा सच्चा सौदा सेवादारों की लग गई कतार
दुबई ब्लड बैंक के अधिकारि...
Pakistan Airstrikes: पाकिस्तान ने की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 400 से ज्यादा की गई जानें
काबुल। पाकिस्तान और अफगान...
US Embassy Attack: अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, धमाकों के बाद भड़क उठी आग, इराक में बढ़ा तनाव
Baghdad Drone Attack: बगद...
गुरुग्राम में एक पिता ने अपनी दो साल की बेटी के साथ दिया दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम
गुरुग्राम (सच कहूँ न्...
वरूवाली नहर में डूबते बच्चे को पॉलिटेक्निक कॉलेज के कर्मचारियों ने दी नई जिंदगी
नाथूसरी चौपटा, सरसा (सच क...















