हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बहादुरगढ़: छोट...

    बहादुरगढ़: छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, एक की मौत 4 घायल

    Murder

    बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक बड़ी घटना का अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपने ही बड़े भाई और उसके परिवार पर गोली की बौछार कर दी। इस घटना में उसके भाई की मौत हो गई है जबकि परिवार के तीन सदस्यों के एक पड़ोसी भी घायल बताया जा रहा है। घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। इस पूरे मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोमवार देर रात की है।

    बताया जा रहा है कि बहराना निवासी राजेन्द्र के छोटे भाई विजय सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत्त अपने बड़े भाई राजेन्द्र के घर पहुंचा और गाली-गलोज करने लगा, उसके बाद फिर राजेन्द्र व उसके परिवार पर गोलियां दाग दी जिससे राजेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई और उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्यादा गंभीर हालत होने की वजह से घायलों को फिर रोहतक पीजीआई भर्ती कराया गया है। इस घटना से आपस पास के इलाकों में दहशत का माहौल है। घायलों में मृतक राजेन्द्र की पत्नी रतन कुमारी और बेटे अमित, 8 वर्ष के छोटे बेटे मयंक व उनके पड़ोसी कुलदीप भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here