हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    तेरे करम ने ही मुझको संभाल रखा है…

    Baba Ram Rahim

    सरसा। 29 अप्रैल को सरसा में श्रद्धा का ऐसा समुन्द्र बहा कि महाकुंभ का नजारा बन गया। बधाई हो-बधाई हो और ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ के नारों से आसमां गूंज उठा। सर्व धर्म संगम डेरा सच्चा सौदा में शनिवार को आश्रम का 75वां और जाम-ए-इन्सां का 16वां स्थापना दिवस उत्साह व हर्षोल्लास से पावन भंडारे के रूप में मनाया गया। करोड़ों की संख्या में पहुंची साध-संगत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों से निहाल हुई। भंडारे पर साध-संगत के जनसमूह के सामने प्रबंधकीय कमेटी द्वारा किए बड़े स्तर पर प्रबंध भी छोटे पड़ गए।

    पूज्य गुरु जी ने चिट्ठी के माध्यम से साध-संगत को एकता में रहने, सभी धर्मों का सत्कार करने का आह्वान किया। इसके अलावा मई महीने को भी डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत को भंडारे के रूप में मनाने के वचन किए हैं। चिट्ठी में पूज्य गुरु जी ने फरमाया कि 1948 के मई महीने में डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज ने पहला सत्संग डेरे में फरमाया था, इसलिए इस महीने के आखिरी रविवार को भी साध-संगत भंडारे के रूप में मनाया करेगी।

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 157 मानवता भलाई कार्यों को गति देते हुए इस पावन अवसर पर 75 जरूरतमंद परिवारों को फूड बैंक मुहिम के तहत राशन, क्लॉथ बैंक मुहिम के तहत 75 बच्चों को मौसम मुताबिक कपड़े दिए गए। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षी उद्धार मुहिम के तहत पक्षियों के रहने के लिए कृत्रिम घोंसले बांटे गए, ताकि भीषण गर्मी की वजह से किसी पक्षी की जान ना चली जाए। इसके अलावा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में जन कल्याण परमार्थी शिविर लगाकर हजारों जरूरतमंद रोगियों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें सही परामर्श दिया गया। वहीं कैरियर परामर्श कैंप लगाकर हजारों बच्चों को सही कैरियर की राह चुनने के लिए मार्गदर्शन किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here