हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 7.30 ग्राम हे...

    7.30 ग्राम हेरोइन व 100 ट्रामाडोल टैबलेट सहित युवक गिरफ्तार

    Hanumangarh
    Hanumangarh: 7.30 ग्राम हेरोइन व 100 ट्रामाडोल टैबलेट सहित युवक गिरफ्तार

    भादरा थाना पुलिस की कार्रवाई

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Hanumangarh: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भादरा थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार व अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में एसपी की ओर से सभी अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में भादरा थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने गश्त के दौरान आरोपी रोबिन (23) पुत्र राजू धानक निवासी इंद्रा कॉलोनी, भादरा को 7.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) व 100 ट्रामाडोल नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच गोगामेड़ी थाना प्रभारी चन्द्रकला की ओर से की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई, कांस्टेबल देवीलाल, मदन व कृष्ण कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh

    यह भी पढ़ें:– ‘किसमें कितना है दम’ में विवेक ने मारी बाजी, बेटियों ने भी बढ़ाया मान, गांव में पहुंचने पर हुआ स्वागत