हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पुरानी रंजिश ...

    पुरानी रंजिश के चलते युवक पर धारदार हथियारों से हमला

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    बहन ने ही अपने भाई को पहुंचाया अस्पताल | Abohar News

    • युवक के शरीर पर एक दर्जन के करीब घाव | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय सीडफार्म निवासी एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते दर्जनभर से अधिक युवको ने तेजधार हथियारों से हमला कर उस समय लहुलुहान कर दिया, जब वह दोपहर को कालेज से अपनी बहन को लेने के लिए आ रहा था। घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार बॉबी पुत्र अमरलाल आयु करीब 19 साल ने बताया कि उसकी बहन शहर के एक निजी कॉलेज में पढती है, आज दोपहर वह फाजिल्का रोड पर अपनी बहन को लेने के लिए आ रहा था तो कॉलेज से कुछ दूरी पर पहुंचते ही वहां मौजूद करीब दो दर्जन युवकों ने उसे रोककर उस पर कापे व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और अधमरा कर फरार हो गए। घटना के बाद उसकी बहन ने ही किसी अन्य वाहन चालक की मदद से उसे अस्तपाल पहुंचाया। Abohar News

    बॉबी ने बताया कि उक्त युवकों से उसकी कुछ समय पहले मामूली कहासुनी हुई थी, जिसका राजीनामा भी हो गया था, लेकिन उसके बावजूद आज उक्त युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इधर डॉक्टरों के अनुसार युवक पर कातिलाना हमला हुआ है और उसके शरीर पर करीब एक दर्जन घाव आए हैं। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– Chitkara University: चितकारा यूनिवर्सिटी में इंडोर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट ‘स्मैश-2’ का किया आयोजन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here