हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब घर में घुसकर ...

    घर में घुसकर गेहूं का गट्टा चुराते युवक काबू, दूसरा फरार

    Abohar News
    पकड़े गए आरोपी (लाल घेरे में) से पूछताछ करते हुए लोग।

    अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। शहर में चोरों लुटेरों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही जिसके चलते आज नानक नगरी गली नंबर 8 में एक युवक गेहूं चोरी (Thief) करते पकड़ा गया जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। जिसे लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोर की पहचान इन्द्रा नगरी निवासी के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मम्मूखेड़ा निवासी गोल्डी ने बताया कि उनकी नानक नगरी गली नंबर 8 में भी रिहायश है जहां पर इन दिनों पेंटर लगे हुए हैं।

    आज वह अपने मोबाईल (Mobile) पर कैमरे चैक कर रहा तो देखा कि दो नकाबपोश चोर उनके घर में घुसकर गेहंू चोरी कर एक गट्टा मोटरसाइकिल पर रख रहे थे। जिस पर गोल्डी ने मौके पर पहुंचकर लोगोंं की मदद से एक युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दूसरा युवक भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– अंबाला सड़क हादसे में भाजपा नेता के बेटे की भयानक मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here