Rajasthan Road Accident: हनुमानगढ़। तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चक 4-5 आरडब्ल्यूबी, मसीतांवाली निवासी सुखदेव (32) पुत्र जसवंत गुसाईं ने रिपोर्ट दी कि 2 अप्रैल की रात करीब 8.45 बजे उसके ताऊ का लड़का प्रहलाद पुत्र शंकरलाल मोटर साइकिल नम्बर आरजे 31 एसयू 1766 पर सवार होकर डबली कलां से अपने घर लौट रहा था। Hanumangarh News
इसी दौरान चक 8 डीबीएल डबली खुर्द के पास एक ट्रक नम्बर एचआर 62 ए 7100 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत टिब्बी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक फरसराम को सौंपी है।
अज्ञात पिकअप की टक्कर से युवक घायल, मामला दर्ज | Hanumangarh News
हनुमानगढ़। अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीलीबंगा थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पंडितांवाली निवासी कालूराम (60) पुत्र बुधराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि 30 मार्च को दोपहर करीब 12.30 बजे उसका पुत्र चेतराम मोटर साइकिल नम्बर आरजे 31 एसवी 3416 पर सवार होकर पीलीबंगा मंडी से अपने गांव लौट रहा था। जब वह कालीबंगा कैंची से करीब दो किलोमीटर आगे हरीओम पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी एक अज्ञात पिकअप चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में चेतराम मोटर साइकिल सहित गिर गया और उसके पैर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची टोल नाका एंबुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल पीलीबंगा में भर्ती करवाया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे हनुमानगढ़ टाउन और फिर बीकानेर रैफर किया गया, जहां से उसे श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक मदनलाल को सौंपी है। Hanumangarh News















