हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश जौनपुर में कर...

    जौनपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की मृत्यु

    current shock in bihar sach kahoon

    जौनपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़े व्यवसाई के पुत्र की उच्चशक्ति विद्युत तार की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में गुप्ता गली निवासी व्यवसाई सिपाही लाल जायसवाल पक्का पोखरा स्थित अपने मकान का निर्माण करवा रहे है।

    गुरुवार देर शाम उनका पुत्र 28 वर्षीय विकास जायसवाल निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ कर सरिया आदि हटा रहा था। इस बीच बगल से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की तार से सरिया छू जाने से वह गम्भीर रूप से झुलस गया। उन्होंने बताया कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्ट्ररों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी इसी साल फरवरी में शादी हुई थी।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।