हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home सरसा युवक का किया ...

    युवक का किया अपहरण, निवस्त्र कर बनाई विडियो

    Gurdaspur News
    सांकेतिक फोटो

    ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज)। ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 4 निवासी एक युवक का कुछ युवकों ने मिलकर न केवल अपहरण किया, बल्कि एकांत जगह पर ले जाकर उसे नंगा कर मारपीट करते हुए विडियो बनाई। यही नहीं युवक को धमकी दी गई कि यदि इस बारे किसी को बताया तो विडियो वायरल कर देंगे। पहले तो युवक ने डर के मारे परिजनों को नहीं बताया, लेकिन दर्द बढ़ने पर अपने पिता को घटना बारे बताया, जिस पर उसके पिता उसे ऐलनाबाद अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए।

    यह भी पढ़ें:– Ludhiana News: लुधियाना में जहरीली गैस उठने से व्यक्ति बेहोश, सांस लेने में दिक्कत

    पुलिस (Police) को दी शिकायत में पीड़ित विकास ने बताया कि वह पत्थरों की दुकान पर काम करता है। उसने बताया कि बीती 8 मई की शाम को वह वार्ड नंबर 2 में बने मंदिर के समीप पहुंचा तो वहां खड़े घोलू नाम के युवक ने उसे रोक लिया। उसने फोन कर कुछ और युवकों को मौके पर बुला लिया।

    दो युवकों ने जबरन उसे अपने बाइक पर बैठाया और कुछ युवक उसकी बाइक लेकर हनुमानगढ़ रोड रेलवे लाइन के पास ले गए। यहां सभी ने उसके कपड़े निकालकर थप्पड़-मुक्कों व बेल्टों से बुरी तरह पीटा और नंगा कर विडियो (Video) बनाई। उसने काफी शोर भी मचाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। एक बाइक सवार को आते देखकर युवक उसे ये धमकी देते हुए फरार हो गए कि किसी को बताया तो उसकी विडियो वायरल कर देंगे। यही नहीं उसकी जेब से पर्स भी छीनकर ले गए, जिसमें 1340 रुपए की नकदी व दस्तावेज थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here