हमसे जुड़े

Follow us

33.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कोताना गांव म...

    कोताना गांव में एक युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

    Baraut News
    घायल युवक ने हॉस्पिटल जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम

    गंभीर रूप से घायल युवक ने हॉस्पिटल जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम | Baraut News

    बड़ौत (सच कहूँ न्यूज)। छपरौली कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव में कब्रिस्तान (Kabristan) के सामने लुहारी जाने वाले रास्ते पर अज्ञात युवकों ने अनस पुत्र अब्बास उम्र 18 वर्ष निवासी कोताना को रास्ते में रोककर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी अनस के पिता अब्बास को दी। आनन फानन में तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में अनस को नगर के सीएचसी पर ले जाने लगे लेककन अनस ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। Baraut News

    वहीं परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी जनक सिंह चौहान सी ओ सविरतन गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने घटना की जानकारी जुटाई। अनस के पिता अब्बास ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि तहरीर मिल गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Baraut News

    यह भी पढ़ें:– जम्मू-कश्मीर में नार्को मामले में एसआईए ने छापेमारी की

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here