हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश बिना खर्ची बि...

    बिना खर्ची बिना पर्ची के लगी युवाओं की सरकारी नौकरी, मिला उनकी मेहनत का फल: पंवार

    Panipat News
    Panipat: बिना खर्ची बिना पर्ची के लगी युवाओं की सरकारी नौकरी, मिला उनकी मेहनत का फल: पंवार

    HSSC Result 2024: पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार (Cabinet Minister Krishna Lal Panwar) ने कहा कि गरीब परिवार के बेटों को उनकी मेहनत का फल मिला है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा घोषित किए गए ग्रुप सी व ग्रुप डी (HSSC Group C, Group D Result 2024) के परिणामों में बिना खर्ची बिना पर्ची के युवाओं की सरकारी नौकरी लगी है। Panipat News

    उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी और इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का धन्यवाद किया। कैबिनेट मंत्री ने हलके से चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत और कड़े परिश्रम का परिणाम है जो उन्हें बिना किसी की सिफारिश के सरकारी नौकरी मिली। उन्होंने कहा कि हलके से सरकारी नौकरी लगने वाले युवा ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें अपनी मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी मिलना गर्व की बात है। Panipat News

    Haryana News: नेता प्रतिपक्ष को लेकर हुड्डा समर्थक, शैलजा गुट के विधायक और रणदीप सुरजेवाला के बेटे म…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here