हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश परिवार का सहा...

    परिवार का सहारा जीरो टर्म इंश्योरेंस, जब मर्जी करवाएं बंद

    Life Insurance Policy

    आज के समय में हर व्यक्ति अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए बीमा पॉलिसी लेता है, ताकि उसके बाद उसके परिवार को अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को लिए किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े। आम तौर पर लोग जीवन बीमा में निवेश करना ज्यादा पसंद करते हैं। कई बार लोगों के समाने आर्थिक समस्याएं या फाइनेंशियल प्रॉब्लम खड़ी हो जाती है, जिसकी वजह से बीमा का प्रीमियम नहीं भर पाता है और इसकी वजह से उसे बीमा पॉलिसी का फायदा नहीं मिल पाता है।

    मार्केट में मौजूद हैं कई फायदेमंद स्कीम | Zero Term Insurance

    लोगों की इसी समस्या को देखते हुए बीमा कंपनियों द्वारा टर्म लाइफ इंश्योरेंस, एंडोमेंट प्लान, यूलिप जैसी कई फायदेमंद टर्म लाइफ इंश्योरेंस स्कीम दी जा रही है। इन प्लान में पॉलिसी होल्डर की मृत्यु के बाद ही परिवार को मदद मिलती है, लेकिन यदि पॉलिसी होल्डर किसी वजह से प्रीमियम भरने में असमर्थ हो जाता है, तो उसे बीमा पॉलिसी का फायदा नहीं होता है और न ही उसे प्रीमियम की राशि वापस मिल पाती है।

    इसके साथ ही अधिकतर लोग टर्म इंश्योरेंस प्लान में निवेश से इसलिए बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इस स्कीम में उन्हें पॉलिसी के मैच्योरिटी बेनिफिट नहीं मिलेंगे। अधिकतर लोग टर्म इंश्योरेंस प्लान में निवेश को पैसे की बबार्दी मानते हैं। इसी मानसिकता को दूर करने के लिए कई बीमा कंपनियों द्वारा पॉलिसी खत्म करने पर प्रीमियम की राशि वापस की जा रही है।

    Max Life Insurance

    जीरो कॉस्ट टर्म सबसे बेहतर विकल्प

    • जीरो कॉस्ट टर्म इंश्योरेंस प्लान एक ऐसा प्लान है, जिसमें बीमा करवाने वाले को ये अधिकार है कि वो जब चाहे अपनी पॉलिसी को बंद करवा सकता है यानी पॉलिसी होल्डर को जब यह लगता है कि वो पॉलिसी का प्रीमियम नहीं दे सकता या फिर वह पॉलिसी को आगे नहीं चलाना चाहता है तो वह इसे बंद कर सकता है।
    • इस प्लान में बीमा पॉलिसी बंद करने का मतलब बिलकुल भी ये नहीं है कि उसे प्रीमियम के तौर पर जमा किये गए पैसे वापस नहीं मिलेंगे, बल्कि इस प्लान के मुताबिक अगर बीमाकर्ता अपनी पॉलिसी को वापस करता है यानी खत्म करता है, तो बीमाकर्ता कंपनी द्वारा उसे जीएसटी काटकर बाकि बची हुई रकम का वापस कर दिया जाएगी।

    जीरो कॉस्ट टर्म इंश्योरेंस की विशेषता:

    • इस प्लान में पॉलिसी होल्डर को लगता है कि वो इस पॉलिसी को आगे नहीं चलाना चाहता तो वो पॉलिसी को बंद कर सकता है।
    • पोलिसी को बंद करने पर पोलिसी होल्डर को उस समय तक के हिसाब से जीएसटी काट कर बाकी बची राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
    • इस प्लान के तहत ली गई पोलिसी की प्रीमियम राशि अन्य नोर्मल टर्म प्लान के मुकाबले कम यानी सस्ती होगी, जबकि टीआरओपी प्लान में प्रीमियम की राशि ज्यादा होती है।
    • मौजूदा दौर में बजाज और मैक्स बीमा कंपनी द्वारा यह स्कीम दी जा रही है, जबकि जल्द ही अन्य कंपनियां द्वारा भी ऐसी स्कीम लाये जाने की संभावना है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here