जरूरतमंद बेटी की शादी में घरेलू सामान व शगुन देकर साध-संगत बनी सहारा
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं पर अमल करते हुए ब्लॉक सरसा की साध-संगत ने शहर के एक अति जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग कर मानवता की मिसाल पेश की है। साध-संगत द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की मोहल्लावासियों ने खुलकर प्रशंसा की। Sirsa News
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सीएमके कॉलेज के समीप संजय कॉलोनी निवासी की पुत्री का विवाह 20 फरवरी को संपन्न हुआ। लड़की के पिता का देहांत हो चुका है और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। बेटी की मां दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। ऐसे में बेटी की शादी परिवार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। जब ब्लॉक सरसा के जोन नंबर 5 की साध-संगत को इस स्थिति की जानकारी मिली तो उन्होंने आपसी सहयोग से परिवार की मदद करने का निर्णय लिया।

शुक्रवार को साध-संगत के सदस्य लड़की के घर पहुंचे और शादी के लिए आवश्यक घरेलू सामान देकर बेटी को आशीर्वाद दिया। इस सेवा कार्य में ब्लॉक सरसा के जोन नंबर 5 की सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार बहन-भाइयों ने सहयोग किया है। साध-संगत की ओर से बैड, गद्दा, अलमारी, चार कुर्सियां, एक मेज, सात सूट, एक बैडशीट सहित अन्य घरेलू उपयोग का सामान प्रदान किया गया। इसके अलावा 1100 रुपये शगुन राशि देकर नवविवाहित जोड़े के सुखद भविष्य की कामना की गई। Sirsa News
पूज्य गुरु जी की शिक्षा अनुरूप साध-संगत कर रही मानवता भलाई कार्य, परिजनों ने जताया आभार
इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां एवं जोन प्रेमी सेवक संदीप बजाज इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं के अनुरूप जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि बिना पिता की बेटी की शादी में सहयोग कर साध-संगत ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाई है। वहीं मदद मिलने पर लड़की के परिजनों ने ब्लॉक सरसा की साध-संगत का आभार व्यक्त करते हुए पूज्य गुरु जी का विशेष धन्यवाद किया। Sirsa News
फोटो: सरसा01- बेटी की शादी में सहयोग करती सरसा ब्लॉक की साध-संगत।















