हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश Goat Milk: चम...

    Goat Milk: चमत्कारिक फायदेमंद बकरी का दूध, डेंगू से बचाए और बढ़ाए सूझबूझ

    Goat Milk
    Goat Milk चमत्कारिक फायदेमंद बकरी का दूध, डेंगू से बचाए और बढ़ाए सूझबूझ

    नई दिल्ली। Benefits Of Goat Milk: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बकरी के दूध पीने के क्या फायदे होते हैं। आपको बता दें कि बकरी का दूध गाय के दूध का एक बेहतर विकल्प माना जाता है। बकरी के दूध में पोषक तत्व अधिक होते हैं। बहुत से लोग अपने बच्चों को बकरी का दूध देते हैं क्योंकि मां के दूध के शिशुओं के लिए पर्याप्त आयरन नहीं होता। बकरी के दूध से अच्छी ग्रोथ व हड्ड्यिों को मजबूत करने में सहायक होता है। बरसात के मौसम में डेंगू की बीमारी में भी बकरी का दूध फायदे मंद होता है। बकरी का दूध पचने में भी आसान होता है क्योंकि इसमें कम इंजाइम की जरूरत होती है।

    Bleach At Home: कैमिकल वाली ब्लीच से बेहतर है ये नेचुरल ब्लीच, मिलेगा गोरापन और खिलेगा चेहरा

    Goat Milk
    Goat Milk
    चमत्कारिक फायदेमंद बकरी का दूध, डेंगू से बचाए और बढ़ाए सूझबूझ

    आइयें जानते हैं बकरी का दूध पीने के लाभ…

    • बकरी का दूध इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है।
    • बकरी का दूध प्रोटीन व लैक्टोज से भरपूर शरीर के ग्रोथ हार्मोन उत्पादन के लिए जरूरी होता है।
    • सैचुरेटेड फैट बकरी के दूध में बहुत कम मात्रा में होता है।
    • विटामिन ए, डी, बी 12, आयरन, जिंक, कॉपर और पैंटोथेनिक एसिड जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर होता है बकरी का दूध।
    • बकरी के दूध में गाय के दूध से ज्यादा प्रोटीन।
    • आपको बता दें कि बकरी का दूध एंटीबॉडी के उत्पादन में मदद करके डेंगू की रोकथाम में मदद करता है। जो व्यक्ति डेंगू से पीड़ित हैं वे बकरी के दूध का सेवन करने के बाद तेजी से ठीक हो सकते हैं।
    • साबुन (बकरी के दूध से बने) त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते है।
    • बकरी का दूध पीने से मांसपेशियों का निर्माण और हड्डियों को मजबूत रखता है। यह लो फैट है, जो लोग कैलोरी कम करना चाहते हैं और वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें किसी भी अन्य दूध की तुलना में पचाना आसान लगता है।
    • शरीर के विकास के साथ बकरी का दूध हमारे मस्तिक के विकास को भी बढ़ावा देता है। क्योंकि इसमें लिनोलिक एसिड पाया जाता है। लिनोलिक एसिड मस्तिष्क के विकास को बढ़ावा देने का काम करता है।

    नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

    Bleach At Home: कैमिकल वाली ब्लीच से बेहतर है ये नेचुरल ब्लीच, मिलेगा गोरापन और खिलेगा चेहरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here