खांसी की समस्या के लिए बहुत कारगर है यह गुरु जी का घरेलू नुस्खा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। मौसम बदलते ही सूखी खांसी और जुकाम लोगों को परेशान करने लगता है। जिसकी वजह से कई बार व्यक्ति के पूरे पेट और पसलियों में खांसते-खांसते दर्द होने लगता है। ऐसे में अगर आप सूखी खांसी से परेशान हैं तो ये पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बताये गए घरेलू नुस्खे अपनाकर सूखी खांसी में राहत पा सकते हैं।

सूखी खांसी-

  • एक ग्राम सेंधा नमक और 125 ग्राम पानी को आधा होने तक उबालिये। सुबह-शाम इस पानी को पीने से खांसी में आराम मिलता है।
  • खांसी आने पर सोंठ को दूध में डालकर उबाल लिजिये। शाम को सोने से पहले इस दूध का सेवन करने से कुछ दिनों में खांसी ठीक हो जाती है।
  • cough
  • शहद, किशमिश और मुनक्के को मिलाकर खाने से खांसी ठीक हो जाती है।
  • गुड़ व अजवायन को चूसने से इसमें फायदा होता है।
  • गुड़ और पान के पत्ते का रस मिलाकर लें, इससे खांसी से राहत मिलेगी।
  • तुलसी, काली मिर्च और अदरक की चाय पीने से भी खांसी खत्म होती है।
  • हींग, त्रिफला, मुलेठी और मिश्री को नींबू के रस में मिलाकर चाटने से भी खांसी में फायदा मिलता है।
  •   Cough Syrup
  • एमएसजी कासनीप सिरप जो कि मुलेठी व पुदीन हरे का बना है और तुलसी ड्रॉप का सेवन खांसी व जुकाम के लिए गुणकारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts