Snowfall Destinations: नवंबर महीने में उठाना चाहते हैं बर्फबारी का लुफ्त, तो ये 7 जगह है आपके लिए परफेक्ट

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Winter Hill Stations: जैसे की आप जानते हैं कि नवंबर महीने की शुरुआत होने ही वाली है और इसी के साथ देश के कई हिस्सों में बर्फबारी भी शुरू होने वाली है। ऐसे में अगर आप सर्दी के मौसम में कहीं घूमना चाहते हैं तो इन जगहों पर आपके लिए घूमना यादगार रह सकता है। दरअसल नवंबर के महीने में उत्तर और पश्चिम भारत में ठंड पड़ने लगती है, और ऐसी ठंड में घूमने का एक अलग ही एहसास होता है। इस सीजन में अक्सर पर्यटक किसी बर्फीली जगह पर जाना चाहते हैं ताकि वह कुदरत की नेमत यानी बर्फबारी का लुफ्त उठा सके। Snowfall Destinations

जानकारी के लिए बता दें कि देश में ऐसे कई इलाके है, जहां सर्दियों की शुरुआत से ही बर्फ गिरनी शुरू हो जाती है और कुछ स्थानों पर तो अक्टूबर महीने से ही बर्फबारी शुरू हो जाती है। अगर आप बर्फ से लदी पहाड़ीयों और मैदानों की सैर करना चाहते हैं और बर्फीली जगह का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको ऐसी जगहों पर घुमाने जाना चाहिए। तो चलिए इसी बात पर आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां आप नवंबर के महीने में फूल बर्फबारी और पहाड़ियों का आनंद ले सकते हैं।

Ladakh
Ladakh

लद्दाख: अगर आपको बर्फ से लदी वादियां देखनी है तो आपको विंटर सीजन में लद्दाख जरूर जाना चाहिए। ‌ जानकारी के लिए बता दे कि यहां आपको सोशल मीडिया के लिए कई अच्छी-अच्छी तस्वीरें क्लिक करने के लिए बहुत ही शानदार बैकग्राउंड भी मिल जाएंगे। कुछ झीलें और नदियां यहां फ्रिज हो जाती है इस मौसम में उन्हें भी देखा जा सकता है।

Ladakh
Ladakh

लाचुंग: लाचुंग सिक्किम में है, यहां पर एक जीरो पॉइंट है जो हर वक्त बर्फ से ढका रहता है नवंबर में यह शांति से छुट्टियां मनाने के लिए सबसे बेस्ट प्लेस है। यहां बहुत ही कम पर्यटक आते जाते हैं, लेकिन यहां की घंटियां बहुत ही सुंदर दिखाई देती है सर्दियों में यहां प्राकृति के सुंदर नजारे भी आपको देखने को मिलते हैं।

Auli
Auli

औली: औली उत्तराखंड में है और यहां जबरदस्त बर्फबारी नवंबर महीने में देखने को मिलती है। Hiking और Skiing के दीवानों के बीच यह वर्ल्ड फेमस जगह है। ओक और पाइन के पेड़ जब बर्फ से लदे होते हैं तो हिमालय की पर्वतमाला का रमणीय दृश्य यहां देखने को मिलता है। यहां उत्तराखंड पर्यटन विभाग हर साल विंटर स्पोर्ट्स कॉपिटिशन भी करवाया जाता है आप यहां इसमें भी हिस्सा ले सकते हैं।

Kashmir
Kashmir

कश्मीर: सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम कश्मीर के कुछ फेमस टूरिस्ट प्लेस है। यहां पर नवंबर के महीने में बहुत बर्फ गिरती है यहां आप सब के बाग से लेकर केसर की खेती तक की सैर कर सकते हैं। स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का भी आनंद लिया जा सकता है। बर्फ से ढके रास्तों पर चलने का भी मज़ा लिया जा सकता है।

Kufri
Kufri

कुफरी: हिमाचल प्रदेश के कुफरी में अक्टूबर महीने में ही सर्दियों की शुरुआत हो जाती है और मार्च तक यह मौसम ऐसा ही रहता है। स्नोफॉल के साथ हॉलीडे मनाने का आनंद यहां भी लिया जा सकता है। बर्फबारी के दौरान यहां का नजारा मंत्रमुग्ध कर देने वाला होता है यह शिमला के नजदीक बसा एक हिल स्टेशन है।

गुलमर्ग: गुलमर्ग को कश्मीर की धरती का जन्नत कहा जाता है। यह धरती अपनी हिमालय और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर घुमने आते हैं। कश्मीर में कई दर्शनीय स्थल हैं। इनमें एक गुलमर्ग है। सर्दियों के मौसम में गुलमर्ग की खूबसूरती देखने लायक रहती है। अगर आप नवंबर के महीने में घुमने की सोच रहे हैं, तो आप गुलमर्ग की सैर कर सकते हैं।

चोपटा: मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाने वाला चोपटा हरिद्वार से लगभग 185 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आप नवंबर के छुट्टियों में एंजॉय करना चाहते हैं तो यह एकदम परफेक्ट जगह है। यहां बर्फबारी की वजह से मोटी चादर जम जाती है जिससे पर्यटक इन हसीन वादियों का खूब लुफ्त उठाते हैं।

About The Author

Ad Ad

Related Posts