हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पिस्तौल के बल...

    पिस्तौल के बल पर बैंक कर्मी से 1.41 लाख की लूट

    robbed

    ब्राह्मणवास गांव के पास दिन-दहाड़े दिया वारदात को अंजाम

    जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। दिनदहाड़े बुधवार को ब्राह्मणवास गांव के पास (Robbery) मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने प्राइवेट बैंक कर्मचारी से एक लाख 40 हजार 901 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल सवार बदमाश फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात बदमशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहबलपुर गांव का सुखबीर जींद के एक निजी बैंक में रिकवरी का काम करता है। वह महिला समूह को बैंक से लोन भी दिलवाता है। बुधवार को सुखबीर मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिकवरी के लिए कमाचखेड़ा, मालवी व ब्राह्मणवास गांव में गया हुआ था। जब वह कमाचखेड़ा गांव से ब्राह्मणवास होते हुए जींद जा रहा था तो ब्राह्मणवास गांव के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने इसकी बाईक के साामने रुकवा ली। एक बदमाश ने सुखबीर पर पिस्तौल तान ली और एक लाख 40 हजार 901 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सुखबीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।