हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना संक्रमण के 1 लाख 68 हजार 63 नए केस मिले

    Coronavirus

    अब तक 152.89 करोड़ कोविड रोधी टीकाकरण

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटे में देशभर में 92 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 152.89 करोड से अधिक हो गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 90 लाख सात हजार 700 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 152 करोड़ 89 लाख 70 हजार 294 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

    मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 68 हजार 63 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या आठ लाख 21 हजार 446 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 2.29 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 10.64 प्रतिशत हो गई है।

    कोविड के नए रूप ओमिक्रॉन से 28 राज्यों में 4461 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1247, राजस्थान में 645 और दिल्ली में 546 मामले हैं। ओमिक्रॉन के संक्रमण से 1711 व्यक्ति उबर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 69959 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 45 लाख 70 हजार 131 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 96.36 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 79 हजार 928 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में अब तक कुल 69 करोड़ 31 लाख 55 हजार 280 कोविड परीक्षण किए हैं।

    ऐसे बढ़ी एक्टिव केस की रफ्तार

       तिथि                                      नए केस

    • 30 दिसंबर 2021                       91361
    • 31 दिसंबर 2021                      1,04,781
    • 03 जनवरी 2022                      1,71,830
    • 07 जनवरी 2022                      4,72,169
    • 10 जनवरी 2022                       8,10,778

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here