हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश कोरोना ने देश...

    कोरोना ने देश में फिर पकड़ी रफ्तार, 1 लाख 94 हजार 720 नए केस

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश भर में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के एक लाख 94 हजार 720 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या नौ लाख 55 हजार 319 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 2.65 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 11.05 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही बताया गया कि पिछले 24 घंटे में देश में 85 लाख 26 हजार 240 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 153 करोड़ 80 लाख आठ हजार 200 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

    कोविड के नए रूप ओमिक्रॉन से 28 राज्यों में 4868 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं, जिनमें महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1281, राजस्थान में 645 और दिल्ली में 546 मामले हैं। ओमिक्रॉन के संक्रमण से 1805 व्यक्ति उबर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 60405 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 46 लाख 30 हजार 536 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 96.01 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 17 लाख 61 हजार 900 कोविड परीक्षण किए गये हैं। इसके साथ ही अभी तक कुल 69 करोड़ 52 लाख 74 हजार 380 कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here