छोटे बच्चे ऐसे बढ़ाये अपना दिमाग

how to increase children's mind

नमस्कार दोस्तो, आज के ‘सच कहूँ’ कॉलम में हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह आप अपने बच्चों के दिमाग को कैसे बढ़ा सकते है। इस कालम में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप अपने बच्चों के दिमाग को खेल खेल में ही आसानी से बढ़ा सकते है। बच्चों के दिमाग को कैसे आप आसानी से विकसित कर सकते है। इन तरीकों को बनाकर आप अपने बच्चों की शुरूआती नींव ऐसे रख सकेंगे कि जिससे वह आगे चलकर एक मजबूत बिल्डंग के रूप में खड़ा हो सकेगा। बच्चे को बड़ा होते हुए देख हर मां-बाप को अच्छा लगता है।

इस समय की हर बातें माता-पिता के लिए यादगार बन जाती हैं। लेकिन कई बार कुछ माता-पिता इस बात का अनुभव करते हैं कि उनका बच्चा अन्य बच्चों की तरह चीजों को याद नहीं रख पाता है। वहीं स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भी बच्चों को सभी चीजें लंबे समय तक याद रखनी होती है। ऐसे में उनको पढ़ाए गए सभी विषयों को अच्छी तरह से समझते हुए याद रखना होता है और इसके लिए बच्चों का दिमाग तेज होना बेहद जरूरी है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा तेज दिमाग का हो और इसके लिए वह तरह-तरह के उपायों को भी खोजते हैं।

आप सभी की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस लेख में आपको बच्चे का दिमाग तेज करने के उपाय के बारे में बताया गया है। साथ ही आपको बच्चों का दिमाग तेज करने का तरीका, बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए क्या करना चाहिए, बच्चों का दिमाग तेज करने के घरेलू उपाय और बच्चों का दिमाग कैसे बढ़ाएं आदि विषयों को भी विस्तार से बताने का प्रयास किया गया है।उसको सवाल पूछने से ना रोकें किसी भी विषय या जानकारी को समझना उसको याद रखने का पहला चरण होता है।

children's-mind

यदि बच्चा किसी विषय पर बार-बार सवाल पूछता है तो आप उसको हर बार प्यार से जवाब दें, क्योंकि पूछने से ही बच्चा उस विषय या जानकारी को समझता है और इसके बाद ही बच्चा उस विषय को याद रख पाता है। इससे बच्चे की सोचने की शक्ति में विकास होता है और वह चीजों को हल करना सीखता है। उनको प्रोत्साहित करना बच्चे के दिमाग को तेज करने के लिए आप उससे अलग-अलग विषयों पर बात करें और उससे पूछें कि वह इस बारे में क्या सोचता है। इस तरह से बच्चे को प्रोत्साहित करने से वह जानकारियों को लंबे समय तक याद रख पाता है। यह तरीका बच्चे के दिमाग को तेज करके, उनकी सोचने की क्षमता में बढ़ोतरी करता है। साथ ही बच्चा चीजों को लंबे समय तक याद रख पाता है।

कविता या गीत में जवाब दें

बच्चे को जो जानकारी या विषय आप लंबे समय तक याद करवाना चाहते हैं तो उसको वह जानकारी तुकबंदी या गीत की तरह सीखाएं। मस्तिष्क तुकबंदी और पैटर्न में मिलने जानकारी को लंबे समय तक याद रखता है। इसलिए आप बच्चे के पोयम या म्यूजिक में जानकारी दें। इससे बच्चे को सीखने में आसानी होती है।

उसकी सोचने की शक्ति बढ़ाएं

बच्चे का दिमाग तेज करने के लिए आप उसके सोचने की क्षमता को बढ़ाएं। बच्चा जो कुछ भी पढ़ता या सुनता है उसका दिमाग में एक चित्र बनता है। आप उस विषय के बारे में बच्चे से पूछे, इस पर बच्चा अपनी सोच के अनुसार जानकारी को आपके सामने रखता है। ऐसा बार-बार करने से धीरे-धीरे बच्चे की सोच में विकास होना शुरू होता है। इस क्षमता को बढ़ाने लिए आप बच्चे को छोटे-छोटे कार्य देकर उसको करने को भी कह सकते हैं।

Memory Games for Kids

बच्चों के साथ मेमोरी गेम खेलें

बच्चे के दिमाग को बढ़ाने के लिए आप उसके साथ कई तरह के मेमोरी गेम खेल सकते हैं। इस तरह के गेम से बच्चा बोर भी नहीं होता है और धीरे धीरे उसका दिमाग भी तेज होने लगता है। इसमें आप बच्चे के साथ निम्न तरह के गेम खेल सकते हैं।

थ्री कप गेम:

बच्चों के दिमाग को बढ़ाने के लिए आप उसके साथ थ्री कप गेम खेल सकते हैं। इसको खेलने के लिए आपको तीन कप, कटोरे या प्लास्टिक के ग्लास लेने होते हैं। साथ ही आपको एक सिक्का भी लेना होगा। खेल की शुरूआत में आप बच्चे को दिखाकर किसी भी एक कप के नीचे सिक्के को रख दें। इसके बाद तीनों कप को बिना उठाए खिसकाते हुए एक दूसरे कप की जगह को आपस में बदलें। कुछ देर के बाद बच्चे से पूछें कि सिक्का किस कप के नीचे है। इससे बच्चे की एकाग्रता बढ़ती है।

मेज

ये गेम आसानी से बच्चों की किताबों, मोबाईल एप और पार्क में मिल जाता है। इस खेल में बच्चे को एक छोर से दूसरे छोर में जाने का रास्ता ढूंढना होता है। आप सभी ने अपने बचपन में इस गेम को कई बार खेला ही होगा। इस गेम को खेलने से बच्चे को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें बच्चा हाथ और आंखों के बीच तालमेल बनाते हुए अपने गेम को पूरा करता है। इससे बच्चे को मुश्किल को सुलझाने के तरीके के बारे में पता चलता है। इस खेल में जब बच्चा रास्ता नहीं ढूंढ पाता है तो वह नए रास्ते को खोजता है।

पिक्चर पजल

पिक्चर पजल गेम में बच्चे को कुछ टुकड़ो में एक तस्वीर दी जाती है और उसको इसे जोड़ जोड़कर पूरी बनाने के लिए कहा जाता है। इससे गेम से बच्चा चित्र को समझता हुआ और पूरा करता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।