हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home अन्य खबरें बीकानेर में 1...

    बीकानेर में 10 कोरोना पोजिटिव स्वस्थ

    Corona

    बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित के 10 रोगियों को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर आज छुट्टी दे दी गयी। (PBM Hospital) सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एस एस राठौड़ ने बताया कि अतिरिक्त प्राचार्य एवं मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ एल ए गौरी, यूनिट के प्रभारी डॉ संजय कोचर समेत इलाज में जुटे चिकित्सक-नर्सेज की पूरी टीम ने उत्साही अंदाज में नसीहतें देते हुए इन रोगियों को विदा किया।

    मरीज भी दिल से शुक्रिया अदा करते हुए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि चूरू से 10 पॉजिटिव कोरोना मरीजों को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था जिसमें से पांच पॉजिटिव मरीजों को गुरूवार को रवाना किया गया बाकी को आज ठीक करके रवाना किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।