हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में कोरोन...

    देश में कोरोना के 1,259 नये मामले

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार घटते मामलों के बीच मंगलवार को 1,259 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही 35 मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या 481 घटकर 15378 रह गई है। इस दौरान एक हजार 259 नए मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,021,982 हो गई, वहीं 1705 मरीजों के स्वस्थ होने से कोविड मुक्त होने वालों की संख्या कुल 4,24,85534 हो गई है। इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 521070 हो गई है।

    देश में कोरोना मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत, रिकवरी दर 98.75 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत है। केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 150 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 4513 रह गई। वहीं, 471 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6459057 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 67822 हो गया है। कर्नाटक में 58 सक्रिय मामला बढ़कर 1767 हो गया है। इस दौरान 105 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 3903547 हो गई है। वहीं राज्य में एक और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 40051 पर पहुंच गया है। असम में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1358 हो गई है तथा इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 716199 तक पहुंच गई है, वहीं मृतकों का आंकड़ा 6639 पर स्थिर रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here