हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी श्रेष्ठ से सर...

    श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार

    Kairana News
    Kairana News: श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार

    सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड प्रतियोगिता में दिखाया अपने हुनर का जलवा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ‘शिक्षा वह पूंजी है जो कभी समाप्त नहीं होती, इसे प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं अर्जित करना होता है, जिसके पास शिक्षा रूपी पूंजी है, वह जीवन में कभी किसी से कम नहीं होता।’ उक्त विचार कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल के चेयरमैन यशपाल पंवार ने लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन दिल्ली द्वारा आयोजित नेशनल लेवल ओलंपियाड प्रतियोगिता के अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य है। विद्यालय विद्यार्थियों को केवल परीक्षा नहीं, बल्कि उत्कृष्टता की संस्कृति के लिए तैयार करता है। आज की यह उपलब्धि उसी सतत प्रयास का परिणाम है। Kairana News

    यशपाल पंवार ने शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह राष्ट्रीय मंच पर भी अनुकरणीय प्रदर्शन करके परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाती है। चयनित विद्यार्थियों में अरमान अंसारी(कक्षा-10, कंप्यूटर), शाहिद(कक्षा-10, साइंस), हर्ष राणा(कक्षा-09, कंप्यूटर), एलिना रानी (कक्षा-09, साइंस), सोफिया मलिक(कक्षा-09, इंग्लिश), जारा सिद्दीकी(कक्षा-08, साइंस), कीर्ति सैनी(कक्षा-07, साइंस), आयशा(कक्षा-07, सामान्य ज्ञान),

    अमन(कक्षा-06, सामान्य ज्ञान), इनाया सिद्दीकी(कक्षा-06, साइंस), जिया तोमर(कक्षा-06, गणित), शामिल हैं। विद्यालय के ओलंपियाड को-ऑर्डिनेटर लोकेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा ओलंपियाड प्रतियोगिता में भारतवर्ष को विभिन्न रीजन में विभाजित कर चरणबद्ध परीक्षाएँ आयोजित की गई, जिसमें सेंट आरसी स्कूल कैराना ने अपना विशेष स्थान कायम किया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू