हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश JAC 12th Arts...

    JAC 12th Arts 2025 results Released: 12th आर्ट्स का रिजल्ट जारी, देव तिवारी बने स्टेट टॉपर

    JAC 12th Arts results
    JAC 12th Arts 2025 results Released: 12th आर्ट्स का रिजल्ट जारी, देव तिवारी बने स्टेट टॉपर

    JAC 12th Arts 2025 results Released: रांची। झारखंड शैक्षणिक परिषद (JAC) ने कक्षा 12वीं (कला संकाय) का परीक्षा परिणाम गुरुवार दोपहर को घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 95.62 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में कुल 2,27,222 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 2,17,273 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। JAC 12th Arts results

    राज्य में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर देव तिवारी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वे साहिबगंज जिले के प्लस टू जेके उच्च विद्यालय, राजमहल के छात्र हैं और उन्होंने 500 में से 481 अंक अर्जित किए हैं। हजारीबाग जिले के पदमा स्थित आरएन +2 उच्च विद्यालय की प्रेरणा कुमारी ने 470 अंकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जबकि राजमहल के जेके उच्च विद्यालय के सूरज कुमार दास ने 466 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

    यहाँ देख सकते हैं रिजल्ट | JAC 12th Arts results

    विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम झारखंड शैक्षणिक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in तथा jacresults.com पर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, digilocker.gov.in पोर्टल पर भी डिजिटल अंकपत्र उपलब्ध है। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं और उसे पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं। परिणाम की मूल अंकतालिका प्राप्त होने तक विद्यार्थी इसी डिजिटल प्रमाण के आधार पर उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश या प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकते हैं।

    डिजिलॉकर पर डिजिटल अंकपत्र प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों को पहले मोबाइल नंबर एवं आधार संख्या की सहायता से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ‘Issued Documents’ खंड में जाकर झारखंड शैक्षणिक परिषद का चयन करना होगा, फिर रोल नंबर और उत्तीर्ण वर्ष की जानकारी देने पर डिजिटल अंकतालिका स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगी। गौरतलब है कि परिषद ने 27 मई को मैट्रिक, और 31 मई को इंटर विज्ञान व वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी किया था। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। JAC 12th Arts results

    International Yoga Day 2025: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियाँ जोरों पर, 30 हज़ार संस्थाओं ने…