हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी में 13...

    भिवानी में 13 और कोरोना संक्रमित मिले

    Inmates Corona Positive

    28 मरीज ठीक होकर लौटे घर

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि जिले में मगंलवार को कोरोना के 28 मरीज ठीक हुए, जिनको डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया हैं। वही कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में कुल 679 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 514 ठीक हो चुके है। अब जिला में कोरोना के 161 एक्टिव केस है। मंगलवार को जिला से 300 सैम्पल लिए गए।

    उन्होंने बताया कि नए मामले में एक गांव तिगड़ाना से, तीन शांति नगर से, एक गांव पैतावास चरखी दादरी से, एक पटेल मार्ग विद्या नगर से, एक गांव जाटू लुहारी से, एक लोहड़ बाजार से, पांच दादरी गेट से है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।