हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश सीआरपीएफ के ए...

    सीआरपीएफ के एक बटालियन के 135 जवान कोरोना संक्रमित

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। केंद्रीय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पूर्वी दिल्ली में तैनात एक बटालियन के 135 जवान अब तक Coronavirus पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके साथ ही सीआरपीएफ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) बन गया है। सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये सभी जवान पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 स्थित अर्धसैनिक बल की 31वीं बटालियन के सदस्य हैं। पिछले कुछ दिनों में काफी संख्या में इस संक्रमण से ग्रसित मरीजों के मिलने के कारण पूरे परिसर को सील कर दिया गया है।

    उन्होंने कहा, “ इस बटालियन के कुल 135 जवान कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।” उन्होंने बताया कि इस इकाई से 480 जवानों के सैंपल जांच के लिए लिये गये थे, जिनमें से 458 के नतीजे आगे हैं तथा 22 के नतीजों का इंतजार हैं। उन्होंने बताया कि बटालियन परिसर में एक मोबाइल टेस्ट लैब स्थापित की गई है ताकि सैंपलों का तीव्र गति से संग्रह सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही पूरे परिसर का सेनिटाइजेशन कराया गया है।

    उन्होंने बताया कि इन सभी सदस्यों में कोरोना के अलक्षणी यानी ऐसे मरीज को इस संक्रमण से ग्रसित तो हैं, लेकिन इसके लक्षण दिखाई नहीं देते हैं और उम्मीद है कि वे लोग जल्द ठीक हो जाएंगे। एक जवान Coronavirus से ठीक हो चुका है जबकि 55 वर्षीय उप निरीक्षक मोहम्मद इकराम हुसैन की मंगलवार को कोरोना वायरस से मृत्यु हो गई थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।