हमसे जुड़े

Follow us

31.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home देश फोनी का कहर, ...

    फोनी का कहर, बंगलादेश में 14 की मौत

    14 deaths in Bangladesh

     संरा ने की भारत के बचाव प्रयासों की सराहना

     मोदी सोमवार को ओड़िशा जाएंगे

     फोनी के कारण ओडिशा में नीट की परीक्षा स्थगित

    कोलकाता (एजेंसी)। च्बंगलादेश में भयंकर चक्रवाती तूफान फोनी के कहर से 14 लोगों की मौत हो गई। फोनी पहले भारत में प्रवेश किया और बाद में बढ़कर पड़ोसी देश पहुंचा। चक्रवाती तूफान ने देश के तटीय जिलों में तबाही मचाया और सैकड़ों घर नष्ट हो गए।
    ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार तथा शनिवार को बंगलादेश के नोआखाली, भोला, लक्ष्मीपुर, पटुआखाली, बागेरहाट, किशोरींगज, नेत्रोकोंडा और ब्राह्मणबरिया जिलों में इसका प्रभाव रहा।

    फोनी के ओडिशा पार करने के दौरान यह भारत के पूर्वी तट से होते हुए उत्तर की ओर बढ़ने लगा और बंगलादेश में प्रवेश किया। बंगलादेश में करीब 12 लाख लोगों को नीचले एवं तटवर्ती इलाकों से निकाल कर 4000 राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया गया। विशेषज्ञों ने फोनी को भारत के पिछले 20 सालों के इतिहास में सबसे शक्तिशाली चक्रवात बताया है।

    ओड़िशा में फोनी चक्रवाती तूफान की तबाही के बाद नौसेना ने व्यापक स्तर पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया है जिसमें नौसेना के टोही विमान डोर्नियर ने नुकसान का पता लगाने के लिए दो उड़ान भरी हैं। नौसेना के अनुसार पूर्वी कमान के प्रमुख ने खुद डोर्नियर विमान में उडान भरी जिससे पता चला है कि पुरी में फौनी से भारी तबाही हुई है।

    वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ओड़िशा के राज्यपाल गणेश लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर बात कर तूफान से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने ओड़िशा को केन्द्र की ओर से राज्य को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। मोदी ने कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार सुबह ओडिशा जाएंगे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।