हमसे जुड़े

Follow us

20.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home देश Naamcharcha: ...

    Naamcharcha: महाराष्ट्र की साध-संगत ने किया ऐसा काम जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया

    Naamcharcha
    Naamcharcha महाराष्ट्र की साध-संगत ने किया ऐसा काम जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया

    पुणे (सच कहूँ न्यूज़)। Naamcharcha: शाह सतनाम जी परम सुख आश्रम के तत्वावधान में मुंबई पुणे ब्लॉक द्वारा एक भव्य नाम चर्चा का आयोजन कालौते में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में साध-संगत ने उपस्थित होकर आध्यात्मिक वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम की शुरूआत पवित्र नाम सिमरण और भजनों के साथ हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। सच्चे नम्र सेवादारों ने तन-मन-धन से सेवा निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर सेवादार रविंद्र जी ने अपनी सालगिरह जरूरतमंद बच्चों को सैंडल देकर मनाई।

    इस पावन आयोजन में सच्चे नम्र सेवादार गुरदयाल जी, कृष्ण कुंडू जी, गुरमोहन जी, प्रेमी सेवक जनार्दन जी, वजीर जी, प्रेमी सेवक राकेश (बदलापुर), शंकर जी, नंदा जी, विक्की जी, जसविंदर भाई जी, संतोष भाई जी, महेश साहू भाई, रविंद्र जी, पूरणमल जी, प्रेमी सेवक राजेश जी, राकेश वासी, मुरारी जी, विनोद (दादर) सहित अनेक सेवादारों ने अपनी अमूल्य सेवाएं दीं। बहनों में सच्चे नम्र सेवादार लवलीन बहन, अरसू बहन, पिंकी बहन, सुनीता बहन, शीला बहन और मोनिका बहन ने भी सेवा और व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। Naamcharcha

    पूरी साध-संगत की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। सभी ने मिलकर प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। नाम चर्चा के दौरान सत्संग के माध्यम से मानव जीवन के सच्चे उद्देश्य, सेवा, सिमरण और परोपकार का संदेश दिया गया। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बना, बल्कि आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव को भी मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ। अंत में गुरु चरणों में अरदास कर मानवता की भलाई की कामना की गई। यह पावन नाम चर्चा कार्यक्रम सभी के लिए अविस्मरणीय और प्रेरणादायक रहा।

    यह भी पढ़ें:– Patna: पटना के डॉ. राजेश इन्सां, जरूरतमंद परिवारों के लिए बने मसीहा, लगातार कर रहे रक्तदान