हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home देश मौसम की पहली ...

    मौसम की पहली धुंध ने बरपाया कहर, एक के बाद एक टकराई 30 गाड़ियां

    Accident

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। जिला करनाल नेशनल हाईवे-44 पर धुंध की वजह तीन जगह सड़क हादसे हुए। तीनों जगहों पर 30 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
    ———-
    पहला हादसा कुटेल ओवर ब्रिज के पास हुआ है। जिसमें 15 से 16 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। ट्रक, कार, ट्रैक्टर ट्रॉली और बसें दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। हादसे में लोग घायल हुए हैं। अचानक हुए हादसे से पुलिस महकमे और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्?ठे हो गए।

    हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

    हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों के कारण हाईवे पर जाम भी लग गया। हादसे के दौरान घायलों की चीख-पुकार दूर तक सुनाई दे रही थी। धुंध के कारण हुए इस हादसे में हरियाणा रोडवेज की दो बस भी दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। जिसमें कुछ सवारियों को चोट लगने की सूचना है।

    हरियाणा रोडवेज में घुसी कार

    इसके अलावा एक डस्टर कार हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे जा घुसी। जिसमें सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के कारण हाईवे पर इधर-उधर खिलौनों की तरह वाहन बिखरे पड़े हुए हैं।

    दूसरा हादसा मधुबन और तीसरा टोल पर हुआ

    वहीं दूसरा हादसा, मधुबन के पास हुआ है। जहां पर 10 से 12 गाड़ियां हादसे का शिकार हुई। हादसे में लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया और घायलों के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजन अस्पताल में पहुंच गए। जबकि तीसरा हादसा करनाल टोल के पास हुआ।

    धुंध के कारण विजिबिलिटी कम

    बता दें कि जब भी धुंध पड़ती है तो इस तरह के हादसे सामने आते हैं, क्योंकि विजिबिलिटी बहुत ही कम रह जाती है। इसलिए हाईवे पर कोई हादसा हुआ है तो दूसरा वाहन चालक उसको दूर से नहीं देख पाता और दुर्घटनाग्रस्त वाहन में टकरा जाता है। इसी तरह से अन्य वाहन चालक भी हादसे का शिकार हो जाते हैं।

    क्या है मामला

    रविवार की सुबह हाईवे पर धुंध के चलते दो वाहन आपस में भीड गए। करनाल के पास हाईवे- 44 पर कुटेल के पास 8 से 30 गाड़ियां आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में वाहनों में सवार कुछ यात्री घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here