हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश सेना की 147 म...

    सेना की 147 महिला अधिकारियों को मिला स्थायी कमीशन

    women officers of the army sachkahoon

    नई दिल्ली। सेना ने 147 और महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया है जिससे स्थायी कमीशन पाने वाली महिला अधिकारियों की संख्या बढ़कर 424 हो गयी है। सेना ने वीरवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि उच्चतम न्यायाल के आदेश के मद्देनजर महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी। इसके तहत अब तक 615 में से 424 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया गया है। दरअसल सेना के स्क्रीनिंग बोर्ड ने नवम्बर 2020 में कुछ महिला अधिकारियों की छटनी कर दी थी जिसके बाद उच्चतम न्यायालय ने गत मार्च में सेना से इन अधिकारियों के मामले में फिर से विचार करने को कहा था। सेना के बोर्ड ने दोबारा स्क्रीनिंग के दौरान 147 और अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने का निर्णय लिया है।

    कुछ अधिकारियों का परिणाम प्रशासनिक कारणों के चलते रोका गया है और इस मामले में स्पष्टीकरण याचिका के निपटारे का इंतजार किया जा रहा है। स्थायी कमीशन पाने वाली सभी अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण और कोर्स पूरे करने होंगे। अब तक 33 महिलाओं ने यह प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। सेना ने कहा है कि जिन महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन नहीं मिला है उन्हें 20 वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद पेंशन दी जायेगी। इनमें से जिन अधिकारियों की सेवा 20 वर्ष पूरी हो चुकी है उनकी पेंशन जारी कर दी गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।