हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More

    Indian Fishermen Released: श्रीलंका की जेलों से 15 भारतीय मछुआरे और रिहा, लौटे स्वदेश

    Indian Fishermen Released
    Indian Fishermen Released: श्रीलंका की जेलों से 15 भारतीय मछुआरे और रिहा, लौटे स्वदेश

    Indian Fishermen Released in Sri Lanka: चेन्नई, (एजेंसी)। श्रीलंका की सरकार ने वहां की जेलों में बंद 15 मछुआरों को रिहा कर दिया। सभी मछुआरे भारतीय राजनयिक अधिकारियों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने मेडिकल जांच करके मछुआरों के लिए आपातकालीन पासपोर्ट की व्यवस्था कर जिन्हें कोलंबो से चेन्नई हवाई अड्डे के लिए रवाना कर दिया। Indian Fishermen Released

    एक मीडिया रिपोर्ट में मत्स्य विभाग के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि सभी मछुआरों का स्वागत किया गया और उन्हें अलग-अलग वाहनों से उनके गृहनगर ले जाया गया। चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर मछुआरों को नागरिकता सत्यापन, सीमा शुल्क जांच और अन्य औपचारिकताओं से गुजरना पड़ा। इसके बाद मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें अलग-अलग वाहनों से उनके गृहनगर पहुंचाने की व्यवस्था की। रामेश्वरम के 3 और नागपट्टिनम के 12 मछुआरों ने बताया कि उनको घर वापस आकर राहत मिली है। Sri Lankan News

    वर्णनीय है कि रामेश्वरम के मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर सीमा पार करने और श्रीलंकाई जल में मछली पकड़ने के आरोप में 27 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अदालत में पेश किया गया और जेल में डाल दिया गया। इसी प्रकार नागापट्टिनम जिले के 12 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने 11 नवंबर को मुल्लईतिवु के पास मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें भी कैद कर के जेल में डाल दिया गया था। Indian Fishermen Released

    Flights Cancelled: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे ने रोकी रफ्तार 7 उड़ानें रद्द

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here