हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी में 16...

    भिवानी में 16 और कोरोना संक्रमित मिले

    50 corona infected in Bhiwani, seven patients recover - Sach Kahoon News

    26 मरीज ठीक होकर घर लौटे

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। भिवानी के सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादयान ने बताया कि वीरवार को जिला में कोरोना के 26 मरीज ठीक हुए। वही 16 नए मामले सामने आए, जिनमें से एक लेबर कॉलोनी भिवानी से, एक पुलिस लाईन भिवानी, एक पटेल नगर से, एक जैन चौक भिवानी से, चार बवानीखेड़ा से, दो बागड़ी मोहल्ला तोशाम से, एक कृष्णा कॉलोनी से, दो एचडीएफसी बैंक तिगड़ाना से, एक गांव चांग से, एक महम रोड नई बस्ती से तथा एक अन्य जिला से है। अब तक जिले में कुल 2218 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 1792 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 403 एक्टिव केस हैं। वीरवार को जिला से 800 सैम्पल लिए गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।