हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना के 1,684 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 23 हजार के पार

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में Coronavirus (कोविड-19) संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 1,684 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 23 हजार के पार पहुंच गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 37 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 718 हो गया है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 23,077 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 77 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 491 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 4,749 पर पहुंच गयी है।

    Coronavirus | गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 2,624

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 778 की वृद्धि दर्ज की गयी और कुल आंकड़े 6,430 पर पहुंच गये। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 14 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 283 हो गयी है। राज्य में 840 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान 217 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामले में सूची में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या में 2,624 हो गयी है तथा नौ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 112 पर पहुंच गयी है। इसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 128 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 2,376 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान मरने वालों की संख्या दो बढ़कर 50 हो गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।