हमसे जुड़े

Follow us

39 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश शेलटर होम मे ...

    शेलटर होम मे रखे गए व्यक्ति की मौत

    Coronavirus in India

    अजमेर। राजस्थान के अजमेर में जयपुर मार्ग पर घूघरा घाटी स्थित एक शेलटर होम मे क्वांरेटाइन में रखे गए एक व्यक्ति की आज मृत्यु हो गई। पुष्ट जानकारी के मुताबिक घूघरा स्थित टांक ग्लोबल स्कूल में जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए शेलटर होम में रखे गए खानाबदोश बाबूलाल की आकस्मिक मौत हो गई। बाबूलाल को दो दिन पहले ही शेलटर होम लाया गया था। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के साथ चिकित्सा विभाग की टीम शेलटर होम पहुंची और मृतक के शव को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की मोर्चरी भिजवाया गया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

    उल्लेखनीय है कि इसी शेलटर होम से कल दीवार फांदकर पांच खानाबदोश भागकर समीप के मदारपुर गांव पहुंच गए लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और सूचना पर पुलिस पांचों को घेरकर वापस इसी शेलटर होम में ले आई। सूत्रों के अनुसार मृतक बाबूलाल भी इन्हीं में से एक है। गंभीर बात यह है कि शहर में बनाए गए शेलटर होम के चारों ओर पुलिस की कड़ी चौकसी नहीं है। यही कारण है कि खानाबदोश लोगों के फरार होने की उक्त चौथी अथवा पांचवीं घटना है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।