हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा में 18 म...

    सरसा में 18 मरीज मिले कोरोना संक्रमित, 9 हुए स्वस्थ

    Coronavirus Sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शनिवार को जिला में 18 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। जबकि नौ मरीज स्वस्थ हुए। जिला में कोरोना से स्वस्थ होने की दर घटकर 98.25 प्रतिशत हो गई है। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने बताया कि जिला में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 18 मरीज मिले है। उन्होंने बताया कि सरसा शहर से तीन, डबवाली से एक, ओढां से दो, नाथुसरी चौपटा से एक, माधोसिंघाना से एक, रानियां से दो व चौटाला से आठ मरीज कोरोना संक्रमित मिले है।

    उन्होंने बताया कि अब तक जिलाभर से 686883 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33592 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिला में 33007 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 428 लोगों की रिपार्ट आना अभी बाकी है। जिला में 45 एक्टिव मरीज है। एक मरीज का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि 44 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिला में अब तक 540 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here